मुंबई में लैक्मे फैशन वीक 2013 चल रहा है। इसमें चौथे दिन विद्या बालन से लेकर छोटे पर्दे के कई कलाकारों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख, अमृता अरोड़ा, राहुल बोस, चेतन भगत जैसे कलाकार अपने परिवार और दोस्तों के साथ कैटवॉक करते दिखाई दिए तो फिल्म इंडस्ट्री के पुराने कलाकार शत्रुघन सिंहा और जितेन्द्र भी जलवा बिखेरते नजर आए।इसके अल…
मुंबई में लैक्मे फैशन वीक 2013 चल रहा है। इसमें चौथे दिन विद्या बालन से लेकर छोटे पर्दे के कई कलाकारों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख, अमृता अरोड़ा, राहुल बोस, चेतन भगत जैसे कलाकार अपने परिवार और दोस्तों के साथ कैटवॉक करते दिखाई दिए तो फिल्म इंडस्ट्री के पुराने कलाकार शत्रुघन सिंहा और जितेन्द्र भी जलवा बिखेरते नजर आए।इसके अलावा रैंप पर छोटे पर्दे के भी कई कलाकार धूम मचाते दिखाई दिए। चौथा दिन विक्रम फडनिस के नाम रहा, उनके कलेक्शन को लोगों की खूब तारीफ मिली।