रांझना का फर्स्ट लुक लॉन्‍च

0

आपको कोलावरी डी गाना याद है, याद है यह गाना किसने गाया था.. अरे एकदम सही पहचाना धनुष ने। धनुष की बॉलीवुड में एंट्री हो रही है। फिल्म रांझना से धनुष बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं और फिल्म में इनकी को-स्टार सोनम कपूर होंगी। वाराणसी के बैकग्राउंड पर बेस्ड रांझना एक लव स्टोरी है।फिल्म के पोस्टर को देख ऐसा लग रहा है कि फिल्म की कहानी में कई उतार चढ़ाव… रांझना का फर्स्ट लुक लॉन्‍च

आपको कोलावरी डी गाना याद है, याद है यह गाना किसने गाया था.. अरे एकदम सही पहचाना धनुष ने। धनुष की बॉलीवुड में एंट्री हो रही है। फिल्म रांझना से धनुष बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं और फिल्म में इनकी को-स्टार सोनम कपूर होंगी। वाराणसी के बैकग्राउंड पर बेस्ड रांझना एक लव स्टोरी है।फिल्म के पोस्टर को देख ऐसा लग रहा है कि फिल्म की कहानी में कई उतार चढ़ाव होंगे, मतलब कभी खुशी कभी गम जैसा। वैसे आप भी इस पोस्टर देख यह अदांजा लगा सकते हैं कि पोस्टर के रंगों पर ज़ोर दिया गया है। इस फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक हाल ही में लॉन्‍च किया गया।इस फिल्म में अभय देओल मुख्य भूमिका में दिखेंगे, इससे पहले अभय सोनम के साथ ‘आयशा’ में दिखे थे, अब फिर एक साथ स्क्रीन शेयर करेगे इस फिल्म में। फिल्म को ‘तनु वेड्स मनु’ के डायरेक्टर आंनद ए लाल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है।’रांझना’ 21 जून को रिलीज़ होगी। वैसे सोनम को भी एक लंबा समय हो चुका है किसी हिट फिल्म का स्वाद चखे, शायद इस फिल्म से उनके करियर में कुछ रंग भर जाए।