विवादों से रहा है सलमान का पुराना नाता

0

सलमान खान ने स्क्रीन पर भी उतनी तरह के किरदार शायद नहीं निभाए होंगे, जितने रंग उनकी रीयल लाइफ में नज़र आए। हिट एंड रन का यह मामला सलमान के उस दौर का है जब दुनिया उन्हें बॉलीवुड के बिगड़ैल ब्वॉय के तौर पर जानती थी। हालांकि तब से लेकर अब तक उन्होंने खुद को being human दिखाने में भी कोई कसर नहीं रखी है। बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखने वाले सलमान खान क… विवादों से रहा है सलमान का पुराना नाता

सलमान खान ने स्क्रीन पर भी उतनी तरह के किरदार शायद नहीं निभाए होंगे, जितने रंग उनकी रीयल लाइफ में नज़र आए। हिट एंड रन का यह मामला सलमान के उस दौर का है जब दुनिया उन्हें बॉलीवुड के बिगड़ैल ब्वॉय के तौर पर जानती थी। हालांकि तब से लेकर अब तक उन्होंने खुद को being human दिखाने में भी कोई कसर नहीं रखी है। बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखने वाले सलमान खान का विवादों से बरसों पुराना नाता है। आज बीइंग ह्यूमन से जुड़े सलमान का कई दफा पंगा हो चुका है। हम आपको बताएंगे सलमान और पंगा का कब-कब रहा साथ:रणबीर से भिड़े सलमानमुंबई के एक नाइट क्लब में सलमान खान किसी बात को लेकर रणबीर से उलझ गए। उस वक्त रणबीर कपूर फिल्मों में आए भी नहीं थे लेकिन अपने पिता के कहने पर सलमान ने ऋषि कपूर से माफी भी मांगी।सलमान का हिट एंड रन कनेक्शन28 मार्च 2002 को सलमान खान पर लैंड क्रूजर कार से कुचलने का आरोप लगा। इस हादसे में 1 शख्स की मौत हो गई। आरोप के मुताबिक सलमान खान नशे में कार चला रहे थे। सलमान का हुआ ऐश से पंगाऐश्वर्या राय से ब्रेक अप के बाद सलमान और ऐशवर्या राय का कई बार पंगा हुआ। एक बार तो ऐश के घरवालों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी लेकिन मामला रफा-दफा हो गया।विवेक ओबेरॉय से सल्लू की नाराजगीअभिनेता विवेक ओबेराय से सलमान खान अभी तक नाराज बताई जाती है। वजह यह कि विवेक, सलमान और ऐश के बीच आ गए। फिर क्या था दोनों के बीच आज भी बातचीत बंद है।वाइल्ड लाइफ एक्ट में फंसे सलमानचिंकारा का शिकार करना सलमान खान को भारी पड़ गया। इस मामले में सलमान को एक साल की सजा भी सुनाई जा चुकी है। लेकिन अभी यह मामला हाईकोर्ट में है।घोड़ा फार्म में दो हिरणों का शिकार28 सितंबर 1998 की रात को सलमान पर 2 हिरणों के शिकार का आरोप लगा। 10 अप्रैल 2006 को अदालत ने सलमान पर 5 साल की सजा दी। इस वजह से सलमान को 8 दिन जेल में काटने पड़े। अभी यह मामला हाईकोर्ट में है।काले हिरणों के शिकार का आरोप2 अक्टूबर 1998 की रात सलमान और 5 फिल्मी सितारों पर काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा। सलमान पर वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत धाराएं लगाई गईं। हाल ही में सलमान समेत पांच एक्टर्स पर आरोप तय हुए हैं। सलमान का बीइंग ह्यूमन कनेक्शनसलमान खान ने बीइंग ह्यूमन नाम के चैरिटेबल ट्रस्ट की शुरुआत की। जनवरी 2012 में सलमान ने यूपी की जेलों में बंद 400 कैदियों को 40 लाख रुपये देने का प्रस्ताव रखा। इस कैदियों के पास जेल से रिहाई के लिए पैसे नहीं थे।