हमेशा से अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड बाला शर्लिन चोपड़ा ने इस बार छोड़ा है एक नया शगुफा। शर्लिन ने कहा कि वह जल्द शादी करने जा रही हैं।हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में अभी साफ-साफ नहीं कहा जा सकता क्योंकि शर्लिन की बातों पर आसानी से विश्वास नहीं किया जा सकता। शर्लिन ने हाल ही में ट्विट किया है कि उनके लिए…
हमेशा से अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड बाला शर्लिन चोपड़ा ने इस बार छोड़ा है एक नया शगुफा। शर्लिन ने कहा कि वह जल्द शादी करने जा रही हैं।हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में अभी साफ-साफ नहीं कहा जा सकता क्योंकि शर्लिन की बातों पर आसानी से विश्वास नहीं किया जा सकता। शर्लिन ने हाल ही में ट्विट किया है कि उनके लिए एक रिश्ता आया है और वह इसी साल शादी करने जा रही हैं।शर्लिन ने इससे पहले कहा था कि वह कितनी भी बोल्ड क्यों ना हो वह अपने घरवालों की मर्जी से ही शादी करेगी। इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि उनके घरवालों ने उनके लिए एक शरीफ लड़का तलाश कर लिया है और उनके यह पसंद हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में नहीं बताया है कि वह कौन हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि वह जल्द शादी करने जा रही हैं।खैर पता नहीं शर्लिन की इस खबर में कितनी जान हैं क्योंकि उनकी बातों पर विश्वास करना इतना आसान नहीं है।