कुछ समय पहले अपने गाने को लेकर सुर्खियां बंटोरने वाले धुनष इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर के चक्कर काट रहे हैं।
अरे अरे आप समझ रहे होंगे कि धनुष की शादी तो रजतीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हो चुकी है तो फिर यह क्या है। लेकिन हम आपको यह बात साफ कर दें कि धनुष और सोनम एक साथ फिल्म रांझना में काम कर रहे हैं जिसके लिए वह सोनम कपूर के घर और उ…
कुछ समय पहले अपने गाने को लेकर सुर्खियां बंटोरने वाले धुनष इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर के चक्कर काट रहे हैं।
अरे अरे आप समझ रहे होंगे कि धनुष की शादी तो रजतीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हो चुकी है तो फिर यह क्या है। लेकिन हम आपको यह बात साफ कर दें कि धनुष और सोनम एक साथ फिल्म रांझना में काम कर रहे हैं जिसके लिए वह सोनम कपूर के घर और उनके आस-पास चक्कर काट रहे हैं।
फिल्म में सोमन कपूर एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभा रही हैं जबकि धुनष बनारस में रहने वाले एक हिंदू लड़के का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का पहला प्रोमो भी सभी के सामने आ चुका है जिसमें देखा जा रहा है कि धुनष किस तरह से सोनम के प्यार को पाने के लिए उनके चक्कर काट रहे हैं। धनुष प्यार में इतनी बुरी तरह घिर चुके हैं कि वह सोनम के थप्पड़ों के बावजूद भी उनकी पीछा नहीं छोड़ते।
खैर हम तो यही आशा करते हैं कि सोनम भी काफी लंबे समय से कोई हिट फिल्म नहीं दे सकी जबकि धनुष की यह पहली हिंदी फिल्म है। अब देखना होगा कि इन दोनों कि यह कैमिस्ट्री दर्शकों को सिनेमाघरों में ले जाने के लिए दीवाना बना पाती है नहीं।