जी हां अमिताभ बच्चन और नसीरुद्धीन शाह एक साथ एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं। यह ख़बर पढ़ अमिताभ की ‘दिवार’ का डायलॉग याद आता है जो पच्चीस बरस में नहीं वह अब होगा। दोनो बॉलीवुड के सुपरर्स्टास हैं पर एक साथ कभी नज़र नहीं आए। पर दोनों को साथ लाने का काम कर रहें सुजॉय घोष, जिन्होंने ‘कहानी’ बनाई थी।निर्देशक सुजॉय घोष की आने वाली फिल्म का नाम बदला है जि… 
जी हां अमिताभ बच्चन और नसीरुद्धीन शाह एक साथ एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं। यह ख़बर पढ़ अमिताभ की ‘दिवार’ का डायलॉग याद आता है जो पच्चीस बरस में नहीं वह अब होगा। दोनो बॉलीवुड के सुपरर्स्टास हैं पर एक साथ कभी नज़र नहीं आए। पर दोनों को साथ लाने का काम कर रहें सुजॉय घोष, जिन्होंने ‘कहानी’ बनाई थी।निर्देशक सुजॉय घोष की आने वाली फिल्म का नाम बदला है जिसमें ये दोनों सुपरस्टार दिखेंगे, इन दोनो कलाकारों का साथ देंगी विद्या बालन। सुजॉय कि पिछली फिल्म में भी विद्या ने काम किया था। इतनी ज़बरद्स्त कास्ट जब एक साथ परदे पर दिखाई देगी तो कमाल तो होना लाज़मी है। दोनो र्स्टास ने विद्या के साथ पहले भी काम किया है। अमिताभ बच्चन विद्या के साथ ‘पा’ फिल्म में काम किया है, इस फिल्म के लिए बिग बी को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। वहीं नसीरुद्धीन शाह ने विद्या के साथ ‘इशकिया’ और ‘डर्टी पिक्चर’ में काम किया है।पहली बार एसा होगा जब बॉलीवुड के दो लिजेंडस एक साथ स्क्रीन को शेयर करेंगे। सु़जॉय घोष की यह फिल्म देखने के लिए लोग इंतजार ज़रुर करेंगे और यह भी देखना दिलच्स्प होगा कि जब यह फिल्म रिलीज़ होगी, तब बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल और कौन सा कीतिमान स्थापित करती है।