अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी को काफी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। पिछले दिनों मनोज वाजपेयी को 10वें एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड्स में बेस्ट पर्फॉर्मेंस का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
मनोज ने कहा है कि वो कभी भी ज्यादा काम करने का वादा नहीं करते बल्कि वो इस बात पर ज्यादा ध्यान देते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उन्हें याद रख सकें। मनोज ने कहा कि अवॉर्ड्स अापको काम नहीं देते बल्कि आपको और आपके टैलेंट को याद करने का एक मौका प्रदान करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होना ही अपनेआप में अवॉर्ड मिलने जैसा है। आपको बता दें कि उन्होने अपना फिल्मी करियर 1994 मे शेखर कपूर निर्देशित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म बैंडिट क्वीन से शुरु किया। बॉलीवुड मे उनकी पहचान 1998 मे राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म सत्या से बनी इस फिल्म के लिये उन्हे सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।