ममता कुलकर्णी का नाम एक समय हिंदी फिल्मों की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में शुमार था। फिल्म ‘करण अर्जुन’ में उन्होंने एक सेमी न्यूड सीन भी दिया था। इसके अलावा भी वह कई फिल्मों में इंटीमेट सीन दे चुकी हैं, लेकिन आज यह बोल्ड एक्ट्रेस दीन-दुनिया से अलग भगवान की धुन में रम गई है।
पिछले 12 सालों से ममता कुलकर्णी कहां थी, यह शायद उनके परिवार…

ममता कुलकर्णी का नाम एक समय हिंदी फिल्मों की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में शुमार था। फिल्म ‘करण अर्जुन’ में उन्होंने एक सेमी न्यूड सीन भी दिया था। इसके अलावा भी वह कई फिल्मों में इंटीमेट सीन दे चुकी हैं, लेकिन आज यह बोल्ड एक्ट्रेस दीन-दुनिया से अलग भगवान की धुन में रम गई है।
पिछले 12 सालों से ममता कुलकर्णी कहां थी, यह शायद उनके परिवार वालों को भी नहीं पता था। आखिर कहां गायब हो गई थी ममता? पूछने पर वह कहती हैं, ‘कुछ लोग दुनिया के कामों के लिए पैदा होते है, जबकि कुछ ईश्वर के लिए पैदा होते हैं. मैं भी ईश्वर के लिए पैदा हुई हूं। हालांकि मुझे इस बात का पता कुछ देर से लगा, लेकिन अब मैं पूरी तरह से भगवान में रम गई हूं।’
फिल्म इंडस्ट्री में 90 के दशक में सेक्स सिंबल के तौर पर फेमस ममता ‘घातक’, ‘करण अर्जुन’ और ‘बाजी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ग्लैमरस ममता पिछले एक दशक से लाइमलाइट से गायब थीं और अब उन्होंने आध्यात्म पर एक किताब लिखी है, जिसका नाम है- ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी’। क्या अब ममता बॉलीवुड में कभी वापसी नहीं करेंगी? इस पर हंसते हुए कहती हैं, ‘क्या घी को फिर से दूध बनाना मुमकिन है? क्या ऋषि वाल्मीकि फिर से वाल्या बन सकते हैं? अब मेरे असली हीरो शाहरुख, सलमान और आमिर नहीं हैं, बल्कि परम पिता परामात्मा और सभी धर्मां के भगवान हैं।’ यानी साफ है कि अब ममता अपना सारा जीवन जोगन बनकर ही गुजारेंगी।
इसके साथ ही ममता बताती हैं कि पिछले 12-13 सालों में उनके परिवार वालों को तक नहीं पता था कि वह कहा हैं और क्या कर रही हूं। इसकी वह बताती है, ‘अध्यात्म की दुनिया की यही मांग है। 24 घंटे में से 18 घंटे भगवान की सेवा में लग जाते हैं, फिर किसी और से मिलने या उसकी बात सुनने का वक्त ही कहां मिलता है। मैंने पिछले 12 सालों से मेकअप तक नहीं लगाया है और ना ही मैं ब्यूटी पार्लर गई। मैंने 12 सालों से कोई फिल्म नहीं देखी और न ही शीशा देखा।’
यहां ममता ने यह भी साफ कर दिया कि अब उनका पहला प्यार ईश्वर है और वह अपना सारा जीवन उन्हीं की आराधना करने में काट देंगी।