फिल्ममेकर एकता कपूर की फिल्मों में आमतौर पर नई जोडि़यां देखने को मिलती हैं। लेकिन इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को एकता ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ के बाद फिर रिपीट करने जा रही हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में इमरान को कोई जानकारी नहीं है।
दरअसल, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ में इमरान-सोनाक्षी की केमेस्ट्री एकता को इतनी पसंद आई…
फिल्ममेकर एकता कपूर की फिल्मों में आमतौर पर नई जोडि़यां देखने को मिलती हैं। लेकिन इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को एकता ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ के बाद फिर रिपीट करने जा रही हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में इमरान को कोई जानकारी नहीं है।
दरअसल, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ में इमरान-सोनाक्षी की केमेस्ट्री एकता को इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म में भी इस जोड़ी को लेने का मन बना लिया है। जल्द ही एकता अपनी अगली फिल्म का एनाउंसमेंट करेंगे, जिसके लीड हीरो-हीरोइन इमरान और सोनाक्षी होंगे।
एकता का मानना है कि इमरान और सोनाक्षी की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर देखकर उन्हें लगा ये दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। हालांकि अभी तक सोनाक्षी की जोड़ी जहां सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक के साथ पसंद की गई है, वहीं इमरान भी जेनेलिया डिसूजा से लेकर दीपिका कैटरीना कैफ तक के साथ अपनी जोड़ी बना चुके हैं।
हालांकि जब इमरान से एकता की अगली फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ मैंने भी कुछ ऐसा ही सुना है कि बालाजी प्रोडक्शन की अगली फिल्म में भी मुझे कास्ट किया जा रहा है। लेकिन फिलहाल मुझे प्रोडक्शन हाउस की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।’
बता दें कि इमरान-सोनाक्षी एक्टेड फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। यह फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ का सीक्वल है। इमरान-सोनाक्षी के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार ने भी इंपॉर्टेंट रोल प्ले किया है।