इमरान हाशमी लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। उनकी अगली फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब लगता है कि उनके फैन्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। सिर्फ इंतजार ही खत्म नहीं होगा, बल्कि उनके लिए मौका दोहरी खुशी का है।
खबर है कि इमरान हाशमी ऋषि कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब ये दोनों स्टार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। दोनों ही फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग सिंगल शेड्यूल में पूरी की जाएगी। इसकी शूटिंग मार्च से जुलाई के बीच पूरी हो जाएगी।
इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है लेकिन इसे सुनीर खेतरपाल प्रड्यूस कर रहे हैं। इसके डायरेक्टर जीतू जोसफ हैं। जॉनर की बात करें तो यह फिल्म क्राइम थ्रिलर है। हाल ही में इमरान हाशमी ने अपनी अगली फिल्म ‘चीट इंडिया’ की रिलीज डेट की घोषणा की थी। यह फिल्म अगले साल रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होगी। इमरान की यह फिल्म एजुकेशन सिस्टम में फैले करप्शन और क्राइम को पर्दे पर दिखाएगी।