दिल्ली। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान से पद्मश्री वापस लिया जा सकता है। ऐसी खबरों के बीच सैफ की बेगम करीना कपूर ने कहा है कि यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया था और खान इसे लौटा देते हैं तब भी बिल्कुल ठीक रहेंगे।

सूचना के अधिकार (आरटीआइ) याचिका से पिछले साल यह खुलासा हुआ था कि मुंबई की एक अदालत से सैफ के खिलाफ अरोप तय हो जाने के बाद सरकार उनसे पद्मश्री वापस लेने की मांग के संदर्भ में जांच कर रही है। आरोप है कि सैफ ने वर्ष 2012 के फरवरी में कोलाबा इलाके में स्थित एक होटल में दक्षिण अफ्रीका के एक व्यवसायी और उसके ससुर की नाक पर घूंसा मारा था।

 करीना कपूर ने कहा कि यह सम्मान उनके पति को दिया गया था उन्होंने इसकी मांग नहीं की थी। वास्तव में यह राष्ट्रीय सम्मान है और यह सम्मान देने से पहले इस बारे में सरकार ने पूरी तरह जांच पड़ताल की होगी। अब यदि सैफ इसे लौटा देते हैं तो वह बहुत राहत महसूस करेंगे।

By parshv