पूर्व मिस यूनिवर्स व बॉलीवुड अभिनेत्री अब फिल्म प्रोडक्शन में तेजी से हाथ आजमाना चाहती है। यही कारण है कि लारा दत्ता होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म चलो दिल्ली का सीक्वेल लेकर आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर सकते हैं।
लारा घोष के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म पर काम करने के लिए तैयार हैं। घोष वैसे भी होता है 2 और क्विक गन मुरगन जैसी फिल्मो…

पूर्व मिस यूनिवर्स व बॉलीवुड अभिनेत्री अब फिल्म प्रोडक्शन में तेजी से हाथ आजमाना चाहती है। यही कारण है कि लारा दत्ता होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म चलो दिल्ली का सीक्वेल लेकर आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर सकते हैं।
लारा घोष के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म पर काम करने के लिए तैयार हैं। घोष वैसे भी होता है 2 और क्विक गन मुरगन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
घोष ने बताया, हम पिछले एक साल से सीक्वल के बारे में बात कर रहे थे। अभी हम इसके शुरूआती चरण में हैं। ऐसी खबरें हैं कि इस फिल्म की कहानी को चीन की ओर ले जाया गया है। जब घोष से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में निर्माता बात करेंगे।
वर्ष 2011 में आई चलो दिल्ली के जरिए इस पूर्व ब्यूटी क्वीन ने फिल्म निर्माण में कदम रखा। इनकी निर्माण कंपनी का नाम भीगी बसंती प्रोडक्शन्स है।