फिल्म जगत को आज एक और बडा झटका लगा है। जाने माने डायरेक्टर ऋतुपरणो घोष का आज सबुह 7 बजे कोलकाता में निधन हो गया। बताया जा रहा है की उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

49 साल के ऋतुपरणो घोष मसाला फिल्मों से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे। वह एक प्रख्यात बंगाली फिल्मों के डायरेक्टर थे जिन्हें कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उन्ह…

डायरेक्टर ऋतुपरणो घोष का कोलकाता में निधन

फिल्म जगत को आज एक और बडा झटका लगा है। जाने माने डायरेक्टर ऋतुपरणो घोष का आज सबुह 7 बजे कोलकाता में निधन हो गया। बताया जा रहा है की उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

49 साल के ऋतुपरणो घोष मसाला फिल्मों से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे। वह एक प्रख्यात बंगाली फिल्मों के डायरेक्टर थे जिन्हें कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उन्होंने रेनकोट जैसी एक बहतरीन हिन्दी फिल्म को भी डायरेक्ट किया है।

कोलकाता में जन्मे और पले-बढ़े घोष को फिल्म निर्माण की सीख घर से ही मिली। उनके पिता डॉक्युमेंट्री फिल्म मेकर थे। घोष ने करियर की शुरुआत बच्चों के लिए फिल्म बनाने के साथ की। इसके बाद उन्होंने बंगाली और हिंदी सिनेमा में हाथ आजमाया। बंगाली फिल्म चित्रांगदा ऋतुपर्णो घोष की आखिरी फिल्म थी। वह इन दिनों रविंद्रनाथ टैगोर पर एक डॉक्युमेंट्री बना रहे थे। घोष के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्मी हस्तियों ने ट्विटर पर इसका इजहार किया।

By parshv