ऐसा कहा जाता है कि मां बनने के बाद एक महिला संपूर्ण हो जाती है और इसके बाद उसके सौंदर्य में भी निखार आ जाता है। टीवी स्‍टार किम कार्दाशियन ने भी पिछले दिनों एक बेटी को जन्‍म दिया, इसके बाद वह काफी खूबसूरत दिखने लगी हैं। किम की बेटी का नाम नॉर्थ वेस्‍ट है।

मां बनने के बाद किम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं, बेटी के जन्म के बाद उनका वजन भी कम हुआ है…

डिलीवरी के बाद ज्‍यादा खूबसूरत हो गईं किम कार्दाशियन

ऐसा कहा जाता है कि मां बनने के बाद एक महिला संपूर्ण हो जाती है और इसके बाद उसके सौंदर्य में भी निखार आ जाता है। टीवी स्‍टार किम कार्दाशियन ने भी पिछले दिनों एक बेटी को जन्‍म दिया, इसके बाद वह काफी खूबसूरत दिखने लगी हैं। किम की बेटी का नाम नॉर्थ वेस्‍ट है।

मां बनने के बाद किम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं, बेटी के जन्म के बाद उनका वजन भी कम हुआ है। इस बात को पिछले दिनों ही गौर किया गया। किम और उनके पुरुष मित्र कान्ये वेस्ट 15 जून को एक बेटी नॉर्थ के माता-पिता बने हैं। नार्थ के जन्म के बाद से किम और कान्ये मीडिया और चमक-दमक से दूरी बनाए हुए हैं।

किम को दक्षिणी कैलिफोर्निया में कार में जाते हुए देखा गया। सूत्रों ने बताया, ‘मां बनने के बाद किम काफी सुंदर दिख रही हैं, उनका वजन भी कम हुआ है। हालांकि यह कहना तो नहीं चाहिए कि वह अब भी एक तरीके से दुबली हैं, लेकिन वह पहले से ज्यादा सुंदर और पतली लग रही हैं।’

किम की बिटिया ने जब जन्म लिया, तब कैमरे से पूरे घटनाक्रम की फिल्म बनाई गई। हालांकि यह वीडियो टेप परिवार के कुछ सदस्यों के लिए ही है। किम यह विडियो किसी अन्य व्यक्ति को नहीं दिखाएंगी।

By parshv