निकोल स्मिथ की बेटी को 4.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर मिल सकते हैं

0

दिवंगत अभिनेत्री अन्ना निकोल स्मिथ की छोटी बेटी को अपने सौतेले पिता की संपत्ति में से 4.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि मिल सकती है। एक न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि स्मिथ की बेटी अपनी मां के पूर्व पति जे हॉवर्ड मार्शल की संपत्ति में से इतने पैसों की हकदार है।

अरबपति तेल व्यापारी मार्शल और स्मिथ की शादी को केवल एक साल हुए थे जब 1995 में मार्शल का निधन ह…

निकोल स्मिथ की बेटी को 4.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर मिल सकते हैं

दिवंगत अभिनेत्री अन्ना निकोल स्मिथ की छोटी बेटी को अपने सौतेले पिता की संपत्ति में से 4.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि मिल सकती है। एक न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि स्मिथ की बेटी अपनी मां के पूर्व पति जे हॉवर्ड मार्शल की संपत्ति में से इतने पैसों की हकदार है।

अरबपति तेल व्यापारी मार्शल और स्मिथ की शादी को केवल एक साल हुए थे जब 1995 में मार्शल का निधन हो गया। स्मिथ इसके बाद मार्शल के बेटे और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों से उनकी संपत्ति में हक के लिए लड़ती रही। लेकिन इसी दौरान वर्ष 2007 में अधिक मात्रा में मादक पदार्थों का सेवन करने की वजह से स्मिथ की मौत हो गयी।

ई…ऑनलाइन की खबर के अनुसार स्मिथ के वकीलों ने उनकी लड़ाई जारी रखी। 27 मई को मामला अदालत में वापस लौटा और अमेरिकी जिला न्यायाधीश डैविड ओ कार्टर ने स्मिथ की बेटी डेनियलिन को मार्शल की संपत्ति में से इतने पैसे देने का आदेश दिया। डेनियलिन स्मिथ और उनके प्रेमी लैरी बिर्कहेड की बेटी है।