महेश भट्ट की नई फिल्म आशिकी-2 से धमाकेदार एंट्री करने जा रहीं अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर कहती है कि उन्हें कभी भी पिता शक्ति कपूर का विलेन रोल करना पसंद नहीं आया। उनका कहना है कि फिल्मों में अपने पिता का खलनायक बनना उन्हें बुरा लगता था।गौरतलब हौ फिल्म ‘रॉकी’, ‘कुर्बानी’, ‘हिम्मतवाला’ और ‘हीरो’ जैसी कई हिट फिल्मों में खलनायक का किरदार न… 
महेश भट्ट की नई फिल्म आशिकी-2 से धमाकेदार एंट्री करने जा रहीं अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर कहती है कि उन्हें कभी भी पिता शक्ति कपूर का विलेन रोल करना पसंद नहीं आया। उनका कहना है कि फिल्मों में अपने पिता का खलनायक बनना उन्हें बुरा लगता था।गौरतलब हौ फिल्म ‘रॉकी’, ‘कुर्बानी’, ‘हिम्मतवाला’ और ‘हीरो’ जैसी कई हिट फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर खुद को बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने खलनायक के तौर पर स्थापित कर चुके हैं।एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा ने कहा, मैं उनके खलनायक बनने को लेकर उन पर चिल्लाया करती थी। मुझे इससे दुख होता था। लेकिन बाद में मेरी मां ने मुझे समझाया कि वह तो बस अभिनय कर रहे हैं।बकौल श्रद्धा, मुझे उनकी हास्य भूमिकाएं बेहद पसंद हैं। असल जिंदगी में भी वह बेहद मजाकिया हैं। अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन की बेटी श्रद्धा का कहना है कि उनके घर में अक्सर फिल्मों पर ही बातें होती रहती हैं।उन्होंने आगे कहा, मेरे पिता और मौसी पद्मिनी मुझे अक्सर सलाह देते रहते हैं। मेरे पिता का नजरिया बेहद दिलचस्प है। श्रद्धा ने वर्ष 2010 में अमिताभ बच्चन और आर माधवन के साथ फिल्म ‘तीन पत्ती’ में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद वर्ष 2011 में फिल्म ‘लव का दि एंड’ में दिखीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कारोबार किया।श्रद्धा महेश भट्ट की आने वाली फिल्म ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म के प्रोमो रिलीज हो चुके हैं और इसे लेकर उनका परिवार बेहद उत्साहित है।