ऐसा लगता है कि बॉलीवुड फिल्‍मों में हीरो बनने की पहली शर्त आज अच्‍छी बॉडी विद् सिक्‍स पैक हो गई है। फिल्‍म ‘भाग मिल्‍खा भाग’ के लिए फरहान अख्‍तर ने भी अपनी बॉडी पर काफी काम किया, सिक्‍स पैक एब्‍स बनाए। हालांकि फरहान का कहना है कि फिल्‍मों के लिए सिक्‍स पैक या अच्‍छी बॉडी बनाए रखना जरूरी शर्त नहीं है।

अब सवाल यह उठता है कि जब फरहान एक हीरो के लिए सिक…

फरहान नहीं मानते फिल्‍मों के लिए 'सिक्‍स पैक' को जरूरी!

ऐसा लगता है कि बॉलीवुड फिल्‍मों में हीरो बनने की पहली शर्त आज अच्‍छी बॉडी विद् सिक्‍स पैक हो गई है। फिल्‍म ‘भाग मिल्‍खा भाग’ के लिए फरहान अख्‍तर ने भी अपनी बॉडी पर काफी काम किया, सिक्‍स पैक एब्‍स बनाए। हालांकि फरहान का कहना है कि फिल्‍मों के लिए सिक्‍स पैक या अच्‍छी बॉडी बनाए रखना जरूरी शर्त नहीं है।

अब सवाल यह उठता है कि जब फरहान एक हीरो के लिए सिक्‍स पैक जरूरी नहीं मानते हैं, तो उन्‍होंने अपनी बॉडी पर फिल्‍म ‘भाग मिल्‍खा भाग’ में जी-तोड़ मेहनत क्‍यों की? इसके जवाब ने फरहान कहते हैं, ”देखिए मुझे नहीं लगता कि एक हीरो को बॉडी बिल्‍डर होना चाहिए। मैं भी एक बॉडी बिल्डर नहीं हूं। मैंने यह शरीर ‘भाग मिल्खा भाग’ के किरदार के लिए उपयुक्त था इसलिए मैंने सोचा कि मुझे ऐसा करना चाहिए। लेकिन हर किरदार की एक मांग होती है और यह समझना महत्वपूर्ण है कि आप हर फिल्म में एक जैसे नहीं दिखना चाहते।”

इसके साथ ही फरहान ने कहा कि उन्‍होंने इससे पहले भी कई फिल्‍मों में काम किया है, लेकिन उनके लिए उन्‍होंने अपनी बॉडी पर काम नहीं किया। यहां यहां उन्‍होंने फिल्‍म ‘जिंदगी मिलेगी ना दोबारा’ का उदाहरण देते हुए कहा कि मैंने इस फिल्‍म में अपनी बॉडी पर बिल्‍कुल भी काम नहीं किया था। इसके बावजूद मुझे अपने कैरेक्‍टर के लिए काफी सराहना मिली।

बता दें कि बॉलीवुड में इस समय हीरोज के बीच सिक्‍स पैक एब्‍स बनाने का ट्रेंड-सा चल रहा है। हालांकि सलमान खान जैसे सेटल्‍ड हीरोज ने काफी पहले ही अपने सिक्‍स पैक एब्‍स से लाखों युवाओं को अपना दीवाना बना लिया था।

गौरतलब है कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा डायरेक्‍टेड ‘भाग मिल्खा भाग’ पूर्व रेसर मिल्खा सिंह की जिंदगी की दास्‍तां है। फरहान ने इसमें फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का कैरेक्‍टर प्‍ले किया और उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए प्रशंसा अर्जित की है। 39 वर्षीय फरहान ने इस कैरेक्‍टर के लिए सिक्‍स पैक एब्‍स बनाए।

By parshv