बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की अपकमिंग फिल्म ‘लवरात्रि’ का हाल ही में एक मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। दोनों स्टार्स की ये डेब्यू फिल्म है। पोस्टर की बात करें तो ये काफी कलरफुल है। पोस्टर में आयुष और वरीना बाइक पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जबकि इसके बैकग्राउंड में एक गुजराती गाना बज रहा है।
आयुष की डेब्यू फिल्म ‘लवरात्रि’ का निर्माण सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस के तले ही कर रहे हैं। आयुष सलमान की बहन अर्पिता के हसबैंड हैं। इस फिल्म से आयुष के अॉपोजिट न्यूकमर वरीना हुसैन भी अपना डेब्यू करने जा रही हैं। आयुष ने फिल्म के नए मोशन पोस्टर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा- ‘लवरात्रि- प्यार का सेलिब्रेशन 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों को प्रकाशमान करने के लिए आ रहा है।’ आयुष इससे पहले फिल्म के सेट से भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते आए हैं। शूटिंग से पहले आयुष शर्मा ने प्रॉपर ट्रेनिंग भी ली है।