रिचा चड्ढा, अली फज़ल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह स्टारर ‘फुकरे रिटर्न्स’ बॉक्स ऑफिस पर काफी बढ़िया परफॉर्म करती नज़र आ रही है। फिल्म की कमाई को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह जल्द ही साल 2017 की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।
फिल्म शुक्रवार को रिलीज़ हुई और तीन दिनों में इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की लॉटरी लग गई है। boxofficeindia की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 12.50 करोड़ रुपए की कमाई की और बड़े आराम से इसने तीन दिनों में करीब 30 करोड़ का बिज़नस पार कर लिया है। यकीनन खराब से खराब हाल में भी फिल्म सोमवार को 35 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर लेगी। इससे पहले शनिवार को फिल्म 11 करोड़ की कमाई कर चुकी है और शुक्रवार को फिल्म ने अच्छी ओपनिंग के साथ करीब 8 करोड़ का बिज़नस किया।
दुल्हन बनने के लिए रवाना हुईं अनुष्का
इस तरह इस फिल्म ने बड़ी आसानी से न केवल पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई ‘तुम्हारी सुलु’ की कमाई को पार कर लिया, बल्कि साल 2013 में रिलीज़ हुई ‘फुकरे’ से भी आगे निकल गई।