एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का इलाज करा रहे हैं. इस बीच इरफान की फिल्म कारवां र‍िलीज को तैयार है. हाल ही में इरफ़ान के लिए लंदन में फिल्म की स्पेशल स्क्रीन‍िंग रखी गई थी.

रिपोर्ट के मुताब‍िक, कारवां देखने के बाद इरफान काफी खुश नजर आए. इस मौके पर उनकी पत्नी और खास दोस्त मौजूद थे. फिल्म के डायलॉग राइटर हुसैन ने बताया, “इरफान ने फिल्म में थोड़े बदलाव करने की बात कही है, जो बहुत माइनर है. इस फिल्म को देखकर इरफान ने पॉज‍िट‍िव र‍िस्पांस द‍िया.” हुसैन ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं इरफान जल्द ठीक होकर वापस आएं. फिलहाल एक्टर को फिल्म पसंद आई ये हम सबके लिए बहुत बड़ा र‍िवार्ड है.”

बता दें हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्देशक और इरफान के अच्छे दोस्त विशाल भारद्वाज ने इरफान की हेल्थ के बारे में लोगों को बताया. विशाल ने बताया, “इरफान की सेहत में सुधार हो रहा है. मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ठीक होकर भारत वापस आएंगे. हम दोनों मैसेज के जरिए आपस में बातचीत करते रहते हैं. हम सभी की दुआ उनके साथ है.”