बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान और श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री जैकलीन के बीच झगड़े की खबरों के बाद इस अदाकारा ने साफ किया कि इंड्रस्टी में उनके सभी अच्छे दोस्त है और उनका किसी से भी कोई झगड़ा नहीं है।खबरों की मानें तो एकता कपूर के बैनर बालाजी फिल्मस की फिल्म शूट आउट वडाला में जैकलीन को आइटम नंबर करने का ऑफर आया था लेकिन साजिद खान से नजदिकयां होने के… 
बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान और श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री जैकलीन के बीच झगड़े की खबरों के बाद इस अदाकारा ने साफ किया कि इंड्रस्टी में उनके सभी अच्छे दोस्त है और उनका किसी से भी कोई झगड़ा नहीं है।खबरों की मानें तो एकता कपूर के बैनर बालाजी फिल्मस की फिल्म शूट आउट वडाला में जैकलीन को आइटम नंबर करने का ऑफर आया था लेकिन साजिद खान से नजदिकयां होने के कारण उन्हें इस प्रोजेक्ट से हाथ खींचना पड़ा। खबर तो यहां तक है कि साजिद ही यह तय करने लगे थे कि जैकलीन किस फिल्म में काम करें और किसमें नहीं, बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और दोनों के रास्ते भी अगल हो गए।अब जब जैकलीन ने साजिद का साथ छोड़ दिया है तो उन्हें आइटम नंबर करने से कौन रोक सकता था। इसीलिए उन्होंने प्रभुदेवा की फिल्म ‘रमैया वस्ता वैया’ में ‘झप्पी दे दे तू अभी’ गाने पर आइटम नंबर किया और वह इसे करके काफी खुश हैं। खैर हम तो यही कहेंगे कि जैकलीन आपकी किसी से फाइट हुई हो या नहीं लेकिन ही किसी को अपनी जिंदगी के फैसले लेने का हक खुद है और आपने जो निर्णय लिया वह सही ही होगा।