कान्स फेस्टिवल के दौरान मल्लिका शेरावत ने देश में महिलाओं की स्थिति को लेकर जो आपत्तीजनक बयान दिया था अब उसे लेकर प्रियंका चोपडा ने मल्लिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रियंका ने कहा है कि मल्लिका को देश की संस्कृति की समझ नहीं है और उन्होंने औरतों का अपनाम किया है।

भारत एक पाखंडी देश हैजहां महिलाओं की कोई इज्जत नहीं होती और महिलाएं समाज के सबसे न…

कान्स फेस्टिवल के दौरान मल्लिका शेरावत ने देश में महिलाओं की स्थिति को लेकर जो आपत्तीजनक बयान दिया था अब उसे लेकर प्रियंका चोपडा ने मल्लिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रियंका ने कहा है कि मल्लिका को देश की संस्कृति की समझ नहीं है और उन्होंने औरतों का अपनाम किया है।

भारत एक पाखंडी देश हैजहां महिलाओं की कोई इज्जत नहीं होती और महिलाएं समाज के सबसे निचले पायदान पर होती हैं।

मल्लिका ने कान्स में कहा कि भारत में महिलाओं की कोई कद्र नहीं होती और उन्हें समाज के सबसे निचले पायदान पर ऱख जाता है। मल्लिका ने यह बयान अपनी आने वाली एक फिल्म के किरदार के बारे में बताते हुए दिया था लेकिन मल्लिका के इस बयान को प्रियंका चोपड़ा ने आड़े हाथों लिया है। प्रियंका के मुताबिक ये बयन बेहद ही बुतुका और अपमान जनक है।

मुझे लगता है इससे हमारे महान देश को दुनिया में गलत पहचान मिलती है। मुझे इस बात ने बुरी तरह आहत किया है।

प्रियंका यहीं नहीं रुकी उन्होंने तो ये तक कह डाला कि अपनी फिल्मों में बिकनी पहनने वाली और किसिंग सीन देने वाली मल्लिका देश की संस्कृति से बिल्कुल भी वाकिफ नहीं है।

मल्लिका के उस बयान का विरोध सिर्फ प्रियंका ने ही नहीं किया है बल्कि कई बॉलीवुड एक्ट्रेसिस को उनका ये बयन नागवार गुजरा है लेकिन अपनी बोल्ड अदाओं और उससे भी ज्यादा बोल्ड बयानों के लिए मशहूर मल्लिक को इससे कितना फर्क पड़त है ये देखना होगा।

By parshv