मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार बोनी कपूर को यकीन है कि उनकी पत्नी श्रीदेवी की तरह ही बेटी जाह्ववी को भी दर्शकों का प्यार मिलेगा।

जाह्नवी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।जाह्नवी किस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करेंगी यह अभी तय नहीं है।कभी कहा गया कि उन्होंने करण जौहर के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की है।

कभी उनके वरुण धवन या शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ डेयू की खबरें सामने आईं, लेकिन अब तक किसी भी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। बोनी कपूर से जब उनकी बेटी के डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, Þएक पिता के रूप में मैं उसे आशीर्वाद देता हूं। वह बहुत ही मेहनती है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी मां की तरह उन्हें भी लोगों से प्यार मिलेगा।’