फिल्म अभिनेता राजकुमार राव ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर बनने वाली वेब सीरीज़ के लिए एक दिलचस्प काम किया है। उन्होंने इस किरदार के लिए 11 किलो वजन बढ़ाया है।

अभिनेता को अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए अपनी बॉडी के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना पड़ता है। इस मामले में राजकुमार राव एेसे अभिनेता हैं जो किरदार को परदे पर अच्छे से प्रस्तुत करने के लिए एेसा करने से नहीं डरते। जी हां, राजकुमार राव ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर बन रही वेब सीरीज़ के लिए लगभग 11 किलो का वजन बढ़ाया है। इसके लिए उन्होंने जो मन में आया वह खाया-पिया है। इस बारे में बताते हुए राजकुमार राव कहते हैं, ‘मेरा खाने का चार्ट यही था कि जो भी मीठा, पिज्जा, पराठा या बिरयानी ज्यादा घी या मक्खन के साथ खाना। एक अभिनेता के तौर पर हम हमेशा एक प्रकार की डाइट पर होते हैं लेकिन यह उनमें से एक मौका था जिसमें मैं कुछ भी खा-पी सकता था। मैंने इसके लिए ढेर सारी मिठाइयां, पिज्जा बिरयानी और पराठा खाये जिसमें से मिठाइयां ज्यादा खाई। मैं एक अलग व्यक्ति वाली भावना महसूस करना चाहता था।

गौरतलब राजकुमार राव की हालिया फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ आई थी। जिसमें उनकी भूमिका को बहुत पसंद किया गया था। राजकुमार राव की अगली आने वाली फिल्में ‘ओमार्टा’ और ‘फन्ने ख़ान’ हैं। दोनों फ़िल्में जल्द रिलीज़ होगी।