गुजरे जमाने की अदाकारा शर्मिला टैगोर, मौजूदा दौर की अदाकारा कंगना रनावत और एक्शन स्टार विद्युत जामवाल सहित बॉलीवुड के अन्य कलाकारों ने इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक के चौथे दिन रैंप पर उतर कर कैटवाक किया।
बिरधीचंद घनश्यामदास ज्वेलर्स शो का थीम भारतीय सिनेमा में राजस्थान की झलकी दिखाना था। राजस्थान के रंग और वहां के संगीत की धुनें इस शो में देखने को म…
गुजरे जमाने की अदाकारा शर्मिला टैगोर, मौजूदा दौर की अदाकारा कंगना रनावत और एक्शन स्टार विद्युत जामवाल सहित बॉलीवुड के अन्य कलाकारों ने इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक के चौथे दिन रैंप पर उतर कर कैटवाक किया।
बिरधीचंद घनश्यामदास ज्वेलर्स शो का थीम भारतीय सिनेमा में राजस्थान की झलकी दिखाना था। राजस्थान के रंग और वहां के संगीत की धुनें इस शो में देखने को मिलीं।
शो के शुरूआत में 68 साल की शर्मिला एक बेबी पिंक :गुलाबी: साड़ी, मुगलिया जैकेट और रूबी हार पहने रैंप पर उतरी। कार्यक्रम में इला अरूण ने लोक गीत के जरिए चार चांद लगा दिया। शो के अंत में बॉलीवुड के नये एक्शन हीरो विद्युत अदाकारा कंगना के साथ रैंप पर उतरे।