लोगों को करोड़पति बनाने से पहले केबीसी से जुड़ी टीम को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। शो के सातवें सीज़न को वकीलों ने कहा है OBJECT। अहमदाबाद की अदालत ने बिग बी और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु समेत शो से जुड़े सात लोगों को नोटिस जारी किया है।

इस विवाद की वजह बन रहा है शो का प्रोमो। अहमदाबाद के एक वकील ने अदालत में याचिका दायर करके आरोप लगाया है कि य…

लोगों को करोड़पति बनाने से पहले केबीसी से जुड़ी टीम को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। शो के सातवें सीज़न को वकीलों ने कहा है OBJECT। अहमदाबाद की अदालत ने बिग बी और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु समेत शो से जुड़े सात लोगों को नोटिस जारी किया है।

इस विवाद की वजह बन रहा है शो का प्रोमो। अहमदाबाद के एक वकील ने अदालत में याचिका दायर करके आरोप लगाया है कि ये प्रोमो वकीलों को गलत रोशनी में पेश करता है। अदालत ने इसके बाद मानहानि और आईटी एक्ट से जुड़ी धाराओं के तहत नोटिस जारी किए हैं जिसका जवाब 21 अगस्त तक मांगा गया है।

गौरतलब है कि सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। 

By parshv