हॉकी मैन यानि मुंबई पुलिस के एसीपी वसंत ढोबले पर आधारित फिल्म सटरडे नाइट विवादों में घिर गई है। फिल्म के कुछ सीन पर वकील अरविंद सिंह ने एतराज जताया है और फिल्म के निर्माता – निर्देशक जयप्रकाश और प्रोडक्शन हाउस को नोटिस भेज कर सीन हटाने की मांग की है।वकील के मुताबिक फिल्म में एसीपी ढोबले के किरदार को निगेटिव दिखाया गया है जबकि एसीपी अपने फर्ज को पूर… 
हॉकी मैन यानि मुंबई पुलिस के एसीपी वसंत ढोबले पर आधारित फिल्म सटरडे नाइट विवादों में घिर गई है। फिल्म के कुछ सीन पर वकील अरविंद सिंह ने एतराज जताया है और फिल्म के निर्माता – निर्देशक जयप्रकाश और प्रोडक्शन हाउस को नोटिस भेज कर सीन हटाने की मांग की है।वकील के मुताबिक फिल्म में एसीपी ढोबले के किरदार को निगेटिव दिखाया गया है जबकि एसीपी अपने फर्ज को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से निभाने के लिए मशहूर हैं।मुंबई पुलिस की सामाजिक शाखा में एसीपी ढोबले हुक्का पार्लर, बार और पब में लागातार छापेमारी के बाद सुर्खियों में आए थे। उनके सख्त अंदाज से बॉलीवुड की कई हस्तियां भी उनके खिलाफ थी। एक जूस सेंटर में हॉकी लेकर घुसने के कारण उन्हें हॉकी मैन कहा जाने लगा और फेरीवालों पर कार्रवाई के दौरान शख्स की मौत के बाद एसीपी ढोबले का तबादला कर दिया गया था।