बॉलीवुड में लंबे समय से गायब रही अमीषा पटेल का कहना है कि उन्हें अपने मित्र संजय दत्त के लिए काफी बुरा महसूस होता है और वह उम्मीद करती हैं कि संजय के लिए चीजें बदली जा सकती हैं। संजय को 1993 मुंबई विस्फोट कांड से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराया गया है।अमीषा ने एक समारोह के दौरान कहा, हमें उनके लिए बुरा लगता है। फिल्म इंडस्ट्री के बाकी लोगों की तरह ह… 
बॉलीवुड में लंबे समय से गायब रही अमीषा पटेल का कहना है कि उन्हें अपने मित्र संजय दत्त के लिए काफी बुरा महसूस होता है और वह उम्मीद करती हैं कि संजय के लिए चीजें बदली जा सकती हैं। संजय को 1993 मुंबई विस्फोट कांड से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराया गया है।अमीषा ने एक समारोह के दौरान कहा, हमें उनके लिए बुरा लगता है। फिल्म इंडस्ट्री के बाकी लोगों की तरह हमें भी समान संवेदनाएं हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही उनकी लाइफ में सब ठीक हो जाएगा। आपको बता दें अमीषा और संजय चतुर सिंह टू स्टार और ये है जलवा में काम कर चुके हैं। अमीषा और संजय की पत्नी मान्यता के बीच भी अच्छे संबंध हैं।गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में संजय दत्त को 1993 मुंबई विस्फोट मामले में आम्र्स एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई है। संजय पहले ही 18 माह जेल में बिता चुके हैं इसलिए अब उन्हें साढ़े तीन साल कैद की सजा काटनी होगी। उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए चार सप्ताह का वक्त दिया गया है।