मुंबई। फिट बॉडी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि सही ढंग से दौडऩा बेहद जरूरी है और इसके लिए अच्छे जूते होना जरूरी है, अन्यथा इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। अभिनेता ने कहा, ‘सही ढंग से दौडऩा बहुत जरूरी है। मेरा मतलब सही ढंग से दौडऩा इसलिए जरूरी है क्योंकि जो व्यक्ति सही ढंग से नहीं दौड़ता और सख्त सतह पर दौड़ता है, उसके लिए यह नुकसानदेह भी हो सकता है। इसके लिए अच्छे जूते होना जरूरी है।’

उन्होंने कहा कि जब दौड़ की बात आती है तो सहजता जरूरी है, विशेष रूप से लंबी दूरी के धावकों और लंबी अवधि तक दौडऩे वालों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। टाइगर अमेरिकी स्पोट्र्स लाइफस्टाइल ब्रांड – ‘स्केचर्स प्रर्फोमेंस’ की प्रचलित रेंज ‘गोरन’ के नवीनतम संस्करण ‘गोरन 5’ के लॉन्च के मौके पर मौजूद थे।

उत्पाद के लाभों को उजागर करने के लिए, टाइगर ने ‘स्केचर्स प्रर्फोमेंस गोरन 5 चैलेंज’ लिया और यह खास जूते पहनकर ट्रेडमिल पर 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौडऩे की कोशिश की।