पद्मावती की रिलीज रोकने की याचिका पर सुनावाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में भी एक पेटीशन लगाकर फिल्म को बैन करने की मांग की गई है सोमेश चंद्र झा ने ये पेटीशन फ़ाइल की।
याचिकाकर्ता सिद्धराज सिंह चूडास्मा का कहना ने इस बात की आशंका जताई कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और पद्मावती के चरित्र को जिस तरह दिखाया गया है वो राजपूत समाज को आहत करने वाला हो सकता है। ऐसे में समाज के लोगों को इस बात का मौका मिलना चाहिए कि वो फिल्म को रिलीज से पहले देख सकें।
इस याचिका में ये भी आरोप लगाया गया है कि डायरेक्टर ने इसे बनाने में कुछ ज्यादा ही स्वतंत्रता ली है और तथ्यों के साथ छेड़छाड़ किया है। इस याचिका में कहा गया है कि फिल्म के गाने में रानी पद्मावती घूमर डांस करती नजर आ रही हैं, जबकि राजघराने की रानियां घमूर और ठुमके नहीं लगाती थीं। इसके साथ ही दीपिका के कपड़ों के कॉस्टयूम पर भी सवाल उठाया गया है। इस याचिका में कहा गया है कि पद्मावती के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेने के बाद ही फिल्म को रिलीज किया जाए।