बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की सजा माफी की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में करीब दो बजे सुनवाई होगी। मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में सजायाफ्ता संजू बाबा अभी जेल में बाकी बची साढ़े तीन साल कैद की सजा काट रहे हैं जबकि सजा माफ करने की उनकी रिव्यू पिटीशन सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है।

इसके बाद ही मुन्नाभाई ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर करके…

सुप्रीम कोर्ट माफ कर देगी संजू बाबा की सजा!

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की सजा माफी की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में करीब दो बजे सुनवाई होगी। मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में सजायाफ्ता संजू बाबा अभी जेल में बाकी बची साढ़े तीन साल कैद की सजा काट रहे हैं जबकि सजा माफ करने की उनकी रिव्यू पिटीशन सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है।

इसके बाद ही मुन्नाभाई ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर करके सजा माफ करने या इसे कम करने की अर्जी दी थी, जिस पर आज सुनवाई होगी।

अर्जी में संजय दत्त ने अपने अच्छे व्यवहार और चालचलन के अलावा प्रेरणादायी अच्छी फिल्मों में रोल का हवाला देते हुए कोर्ट से जेल की सजा माफ करने की अपील की है।

गौरतलब है कि संजय दत्त 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों में आरोपी साबित होने पर जेल में सजा काट रहे हैं। हालांकि संजय को जेल में काफी लंबा समय बिताना है लेकिन अभी सब की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।

By parshv