बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। ‘स्त्री’ को मिल रही सफलता और सराहना के बाद फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने इस फिल्म के अगले भाग को बनाने का निर्णय लिया है।
बता दें कि स्त्री 2′ की कास्ट वही होगी, जो पहले भाग में है। इसके अलावा भी कई नए चेहरे शामिल किए जाएंगे, लेकिन मुख्य भूमिका में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर को ही लिया जाएगा। ‘स्त्री 2’ की शूटिंग अगले साल 2019 के अंत में शुरू होगी।