अश्लील गानों को लेकर विवादों में घिरे पंजाबी गायक हनी सिंह पर कार्रवाई नहीं करने पर पंजाब सरकार ने फटकार लगाते हुए कहा कि अभी तक उन्होंने इस मामले में कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया है।
न्यायाधीश जसबीर सिंह और न्यायमूर्ति आरके जैन ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि जब हनी सिंह जैसा गायक देश की संस्कृति को दुषित करने में लगा हुआ है तब भी पंजाब स…

अश्लील गानों को लेकर विवादों में घिरे पंजाबी गायक हनी सिंह पर कार्रवाई नहीं करने पर पंजाब सरकार ने फटकार लगाते हुए कहा कि अभी तक उन्होंने इस मामले में कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया है।
न्यायाधीश जसबीर सिंह और न्यायमूर्ति आरके जैन ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि जब हनी सिंह जैसा गायक देश की संस्कृति को दुषित करने में लगा हुआ है तब भी पंजाब सरकार चुप है। आखिर क्या कारण है जो सरकार उसके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कोर्ट ने कहा कि इस तरह का कोई भी गायक हो जिससे देश की सभ्यता और संस्कृति को नुसकान होता है उसका बहिष्कर ही कर देना चाहिए।
हनी सिंह के खिलाफ अभी कुछ दिन पहले लखनऊ में भी वरिष्ठ आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने हनी सिंह के खिलाफ अश्लील गाने और महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोंग करने के में लखनऊ में FIR दर्ज करायी थी। इसके बाद इस गायक ने ट्विटर पर लिखा कि यह गाने उन्होंने नहीं गाया है। अगर देश के लोग चाहते है तो मैं इंडिया गेट पर आकर माफी मांगने को भी तैयार हूं लेकिन जिस मामले में मेरा नाम लिया जा रहा है उसको मैंने गाया ही नहीं है।