‘यमला पगला दीवाना 2’ में एक बार फिर देओल परिवार नजर आएगा। यह फिल्म 7 जून को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का कहना है कि देओल परिवार के लोगों को अपनी तारीफ का ढिंढोरा पीटना नहीं आता और वे व्यापार के पैंतरों से भी अंजान हैं।बॉलीवुड में आज जहां दूसरे अभिनेता सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं, वहीं देओल परिवार अपनी… 
‘यमला पगला दीवाना 2’ में एक बार फिर देओल परिवार नजर आएगा। यह फिल्म 7 जून को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का कहना है कि देओल परिवार के लोगों को अपनी तारीफ का ढिंढोरा पीटना नहीं आता और वे व्यापार के पैंतरों से भी अंजान हैं।बॉलीवुड में आज जहां दूसरे अभिनेता सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं, वहीं देओल परिवार अपनी निजी जिंदगी में ही व्यस्त रहता है। धर्मेंद्र ने कहा, ‘हमें खुद की तारीफ में ढिंढोरा पीटना नहीं आता। हम इन सबसे कोसों दूर भागते हैं। देओल शर्मीले हैं। आज यह कोई शो बिजनेस नहीं, बल्कि शो ऑफ बिजनेस बन चुका है।’इसके साथ ही खुद को व्यापारी की जगह एक्टर बताते हुए उन्होंने कहा, ‘हमें व्यापार के पैतरे नहीं आते, क्योंकि हम एक्टर्स हैं बिजनेसमैन नहीं। फिर पैसा ही सब कुछ नहीं होता। हम दर्शकों के लिए फिल्म बनाते हैं और मुझे लगता है कि मेरे लोग अपने हैं। यही हमें आगे बढ़ते रहने की शक्ति देता है।’धर्मेंद्र अपने दोनों बेटों सनी और बॉबी के साथ वर्ष 2011 में आई फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ के इसी नाम से बन रहे सीक्वल में नजर आएंगे। यह फिल्म सात जून को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।बता दें कि ‘यमला पगला दीवाना’ को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में धर्मेंद, सनी और बॉबी की कैमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई थी, इसलिए ऐसी उम्मीद जताई जा रही हैं कि ‘यमला पगला दीवाना-2’ भी थिएटर्स में धमाल मचाएगी। यमला पगला दीवाना-2 के प्रोमाज इन दिनों टीवी पर काफी पसंद किए जा रहे हैं, जिसमें धर्मेंद को खास तवज्जो दी गई है।