लगता है अब क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता परवान पर चढ़ चुका है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनो ही मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं, मुंबई में शनिवार को हुए स्पोर्ट्स ऑनर में दोनों बिल्कुल मस्ती और मजाक के मूड में दिखाई दे रहे थे।

विराट और अनुष्का की नजदीकियां काफी अच्छी है और वह दोनों हाथों में हाथ लेकर इवेंट में दिखाई दे रहे थे।जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ इवेंट में पहुंचे। इसके साथ ही बहुत से बॉलीवुड के सितारे और क्रिकेट के सितारे भी पहुंचे आशीष नेहरा ने भी स्पोर्ट्स इवेंट का खूब आनंद उठाया।

इस अवॉर्ड फंक्‍शन में रेड कारपेट पर बॉलीवुड के स्टार आमिर खान इस अंदाज में नजर आएं।अक्षय कुमार अपनी रोबोट 2.0 का प्रमोशन करने के लिए यहां पहुंचे सिद्धार्थ कपूर रितेश देशमुख मलाइका अरोड़ा खान चंकी पांडे बड़े बड़े सितारों ने जब कर इस इवेंट में मस्ती की थी।