अभिनेता विवेक ओबेरॉय एक लंबे समय बाद किसी बड़ी फिल्म में काम करने जा रहें हैं, इस फिल्म में उन्होंने निगेटीव कैरेक्टर निभाया है। वैसे आप समझ गए होंगे हम किसी की बात कर रहे हैं…जी हां सही पहचाना हम बात कर रहें हैं कृष3 की।

इस फिल्म में विवेक ने हर वह कोशिश की है जिससे उनके करियर को और उछाल मिल सके। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है, अ…

28 किलों के कपड़े पहने विवेक ओबेरॉय ने...

अभिनेता विवेक ओबेरॉय एक लंबे समय बाद किसी बड़ी फिल्म में काम करने जा रहें हैं, इस फिल्म में उन्होंने निगेटीव कैरेक्टर निभाया है। वैसे आप समझ गए होंगे हम किसी की बात कर रहे हैं…जी हां सही पहचाना हम बात कर रहें हैं कृष3 की।

इस फिल्म में विवेक ने हर वह कोशिश की है जिससे उनके करियर को और उछाल मिल सके। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है, अरे भाई विलेन हैं तो ड्रेस भी कुछ खास होगी की नहीं, इस किरदार को रियल और नैचरल बनाने के लिए विवेक ने 28 किलो के कपड़े पहने हैं।  

कृष 3 की पिछली फिल्म की तरह ही इस फिल्म में भी सुपर हिरो है… अरे जनाब इस फिल्म में सुपर हिरो (ऋतिक रोशन) ही नहीं सुपर विलेन (विवेक ओबेरॉय) भी है।  इस पर सुपर हिरो यानी ऋतिक का कहना है कि फिल्म में जो विलन है वह कोई साधारण नहीं वह खुद एक सुपरविलन है। सुपरविलन के बिना सुपर हिरो कुछ भी नहीं।

अभिनेता ऋतिक रोशन ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय की तारिफ करते हुए कहा कि जब हमने स्क्रिप्ट तैयार कर ली और और ये सोचा रहे थे कि सुपर विलेन किसे बनाया जाए, तब हम सिर्फ एक ही नाम तय कर पाए और वह नाम है, विवेक ओबेरायजी का। हमें लगा कि उनसे बेहतर विलेन का किरदार और कोई नहीं कर पाएगा। इसके बाद हमने किसी और नाम पर विचार नहीं किया और सीधे विवेक को संर्पक किया और वे तैयार हो गए। विवेक ने शानदार इस फिल्म में शांदार काम किया है। लोग उन्हें इस विलेनगिरी के लिए याद रखेंगे।

ऋतिक ने विवेक की इतनी तारिफ कर दी अब तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा की फिल्म कैसी है और दोनों ने अपने किरदारों के साथ कितना न्याय किया है।

By parshv