बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित आज पूरे 46 साल की हो गईं हैं। माधुरी दीक्षित अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी से हमेशा अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट करती हैं।
माधुरी दीक्षित यानि मिसेज नैने हमेशा से ही अपने फैंस की हॉट फेवरेट रही हैं। माधुरी ने शादी के बाद बॉलीवुड से किनारा कर लिया था और वह अपने डॉक्टर पति के साथ सैटल हो गई थी।
वहीं शादी के काफ…

वहीं शादी के काफी साल बीतने पर माधुरी फिल्म आजा नच ले से एक नई शुरूआत की और इसके बाद कई रिएलिटी डांस शो में भी दिखी। माधुरी के प्रशंसक किस कदर उन्हें चाहते हैं इसकी मिसाल हैं जमशेदपुर के पप्पू सरदार। वह पिछले 18 साल से पूरे धूमधाम से माधुरी दीक्षित का जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। इस बार भी उन्होंने खास अंदाज में माधुरी का जन्मदिन मनाया।
पप्पू ने पहले पूरे विधि विधान से माधुरी की पूजा अर्चना की। इसके बाद केक काटकर माधुरी को खिलाया। इस मौके पर पप्पू का जोश देखते ही बनता था। नाच-गाने के साथ पप्पू ने वहां मौजूद लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हुए माधुरी के जन्मदिन की खुशियां मनाईं।