अगर आप भी कब्ज से है परेशान तो अपनाए ये उपाय

0

कब्ज एक आम समस्या है और हर किसी में पाई जाती है। गलत खान-पान, पानी की कमी और रात को भोजन के बाद तुरंत सो जाने की वजह से यह समस्या हो जाती है। इसमें पेट सही तरीके से साफ नहीं होता जिससे अफारा और एसिडीटी हो जाती है। अगर सही समय पर कब्ज का पक्का इलाज न किया जाए तो यह आगे जाकर बवासीर और पेट के अल्सर का कारण बन सकती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में

  1. पेट को साफ करने के लिए अपने आहार में अमरूद शामिल करें। हर रोज  सुबह-शाम अमरूद में सेंधा नमक डालकर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है लेकिन इसे रात के खाने से पहले खाना चाहिए क्योंकि भोजन के बाद अमरूद खाने से कब्ज बढ़ जाती है।
  2. जिन लोगों में कब्ज की समस्या काफी पुरानी हो, उन्हें रोजाना छुआरा खाना चाहिए। इसके लिए रोज सुबह 3 छुआरे खाकर ऊपर से गर्म पानी पीएं जिससे पेट साफ हो जाएगा। इसके अलावा रात को सोने से पहले छुआरे वाला दूध भी पी सकते हैं।
  3. इसके लिए 1 नींबू के रस को 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं और रात को सोने से पहले पीएं। इससे सुबह तक पेट अच्छी तरह साफ हो जाएगा और हल्का भी लगेगा। रोजाना इसका सेवन करने से कब्ज जड़ से खत्म हो जाएगी।
  4. सेब में मौजूद एंटी-ऑक्सीडैंट पेट को साफ रखने में मदद करता है। कब्ज दूर करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब खाना चाहिए।
  5. रात को सोने से पहले 1 चौथाई कप गुनगुने पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से सुबह पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है।