आजकल के बदलते लाइफस्टाइल में स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार और व्यायाम के साथ कम से कम सात घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी होती है. बिजी लाइस्टाइल के कारण लोगों के पास काम का तनाव अधिक होता है साथ ही भविष्य की चिंताओं के चलते अधिकतर लोगों की रात का नींद उड़ जाती है, स्वस्थ जीवन के लिए 7 घंटे की नींद बहुत जरूरी हैं. अगर आप भी नींद नहीं आने की परेशानी से परेशान है तो इन उपाय का यूज करें
रात को फोन का प्रयोग करें बंद
लोग घर पर देर रात तक स्मार्टफोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी और टैबलेट पर बिजी रहते हैं बता दे कि इन डिवाइस की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी ‘मेलाटोनिन’ का उत्पादन बाधित करती है. इसलिए सोने से 1 घंटा पहले फोन, स्मार्टफोन से दूरी बना लें, रात को सोत समय मोबाइल बंद न कर सकें तो ‘साइलेंट मोड’ पर डाल दें. क्योंकि आजकल लोग फोन का अधिक प्रयोग करते जिसके कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है.
ऑफिस का तनाव ऑफिस में ही रखें
ऑफिस में कई बार काम के दबाब में तनाव हो जाता है, कई बार कुछ लोगों की वजह से आप काफी टेंशन में आ जाते हैं. आपको बता दें कि ऑफिस का तनाव ऑफिस में ही छोड़कर आएं इसी में आपकी भलाई है. इसे घर साथ ले जाने पर शरीर में स्ट्रेस हार्मोन ‘कॉर्टिसोल’ और ‘एड्रिनालिन’ का स्त्राव बढ़ जाता है, जो न सिर्फ नींद में खलल डालता है, बल्कि हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कैंसर से मौत का खतरा भी बढ़ाता है.
खाने में दाल, अंडे को करें शामिल
प्रोटीन युक्त आहार नींद की गुणवत्ता सुधारने में मददगार साबित होता है. शोध में पाया गया है कि हेल्दी डाइट होने से भी नींद अच्छे से आती हैं. इसलिए डिनर में दाल, अंडा, चिकन, पालक, बींस, सोया उत्पाद जरूर शामिल करें. आप चाहें तो चावल और चीज का सेवन भी बढ़ा सकते हैं. फैट की मौजूदगी के चलते ये खाद्य वस्तुएं शरीर में सुस्ती पैदा करती हैं.
गुनगुने पानी से नहाए
शरीर की थकान मिटाने के लिए गुनगुने पानी में नमक मिलाकर नहाने से थकान कम होती हैं. थकान केवल शरीर की नहीं मन की भी थकान मिटाना बहुत जरूर होता है. ऐसे में सोने से पहले गुनगुने पानी में नमक मिलाकर स्नान करें.
योगा
आजकल योग का चलन काफी बढ़ गया है, योग ना सिर्फ हमारा शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि योग करने से हम मानसिक रुप से भी स्वस्थ रहते हैं. जो कि वर्तमान जीवन में बहुत जरूरी हैं.