इंसान के शरीर से पसीना निकलना स्वाभाविक है लेकिन अगर किसी के शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है। तो ये उसके लिए चिंता की बात है क्योंकि इससे वजन जल्द कम होने के साथ ही शरीर में पानी की कमी भी हो जाएगी। जब सामान्य से अधिक मात्रा में शरीर से पसीना निकलने लगे तो इससे इंसान शारीरिक और मानसिक तौर पर खुद को असहज महसूस करता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ज्यादा पसीना आने पर क्या करे की पसीना कम आये
# अगर आपको दूसरों के मुकाबले ज्यादा पसीना आता है तो जाहिर है इससे आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है इसलिए आपको खूब पानी पीना चाहिए।
# शरीर के जिस हिस्से में आपको सबसे ज्यादा पसीना आता है उस हिस्से पर एक आलू को काटकर उसके टुकड़े को मलना चाहिए. ऐसा करने से पसीना कम आएगा।
# जिन लोगों को ज्यादा पसीना निकलने की शिकायत है उन्हें नमक का सेवन कम करना चाहिए. ऐसा करके आप काफी हद तक इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
# अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो धूप में जाने से पहले या जिम जाने से पहले आपको पसीना आनेवाली जगह पर बर्फ रगड़ना चाहिए. इससे पसीना कम आएगा।
# ज्यादा पसीना आने पर आपको दिन में कम से कम एक बार टमाटर का जूस पीना चाहिए। नियमित रुप से ऐसा करने से पसीना कम आता है।
बहरहाल अगर आपके शरीर से भी सामान्य से ज्यादा पसीना निकलता है तो इसे हल्के में ना लें आप डॉक्टरी सलाह जरूर लें।