गलत खान-पान की वजह से पेट में की़डे की समस्या हो जाती है। यह समस्या ज्यादातर बच्चों में देखी जाती है लेकिन कई बड़े लोगों के पेट की आंतों में भी कीड़े हो सकते हैं। इस वजह से रोगी को बेचैनी, पेट में गैस, बदहजमी और बुखार जैसी कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में रोगी को कुछ खाने-पीने का मन नहीं करता और चक्कर आने लगते हैं। गंदी और अशुद्ध हाथों से बनी चीजें खाने से यह समस्या हो सकती है। इसके लिए लोग डॉक्टरों के पास जाकर इलाज करवाते हैं लेकिन कुछ घरेलू उपचार करके भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
1. अजवायन
पेट की किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अजवायन काफी फायदेमंद रहती है। ऐसे में पेट के कीड़ों को मारने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा ग्राम अजवायन में समान मात्रा में गुड़ लेकर दोनों को पीस लें और चूर्ण बना लें। दिन में 3 बार इस चूर्ण का सेवन करने से कीड़े पूरी तरह खत्म हो जाते हैं।
2. काला नमक
काला नमक और अजवायन का इकठ्ठा सेवन करने से भी फायदा होता है। इसके लिए चुटकी भर काले नमक में आधा ग्राम अजवायन का चूर्ण मिलाएं और रोजाना रात के खाने के बाद इसका सेवन करने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं।
3. अनार के छिलके
अनार के छिलकों को सूखाकर इसका चूर्ण बना लें और दिन में 3 बार 1-1 चम्मच लेें। कुछ दिन तक लगातार इसका सेवन करने से फायदा होता है।
4. नीम के पत्ते
नीम के पत्तों में एंटीबॉयोटिक होता है जो पेट के कीड़ों को नष्ट करने में मदद करता है। इसके लिए नीम के पत्तों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर रोज सुबह पीने से कीड़े नष्ट हो जाते हैं।
5. तुलसी
पेट के कीड़ों को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों को पीस कर इसका रस निकाल लें। दिन में दो बार 1 चम्मच इस रस को पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। इसके अलावा यह पेट की आंतों को भी अच्छे से साफ करने में मदद करता है।
6. लहसुन
लहसुन को पीस कर उसकी चटनी बना लें और उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम खाने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं।