मोटापा से कई लोग अक्सर परेशान रहते हैं। अपने साइज को लेकर उन्हें कई बार मजाक का केंद्र भी बनना पड़ता है। मोटापे से कई तरह की बीमारियां घर करने लगती है। हाल ही एक शोध में पता चला है कि किशोरावस्था से लेकर मेनोपॉज (माहवारी बंद होने) के बाद भी महिलाओं का बढ़ता वजन ब्रेस्ट कैंसर की वजह बन सकता है।

ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के वैज्ञानिकों के अनुसार अतिरिक्त वसा से एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है जो आगे चलकर कैंसर का कारण बनता है। इसके अलावा अधिक वजन वाली महिलाओं के रक्त में इंसुलिन की मात्रा अधिक रहती है जो कोशिकाओं को अनियंत्रित होकर बढ़ने में मदद करता है और महिला कैंसर का शिकार हो जाती है।

बचने के उपाय

1. नियमित एक्सरसाइज से वजन न बढ़ने दें।

2. आहार में रेशेदार चीजें जैसे फल, अंकुरित अनाज व हरी सब्जियां शामिल करें।

3. फास्ट फूड बिल्कुल ना खाएं।

 

By parshv