गर्मियों में बर्फ सभी को अच्छा लगता है। बर्फ का प्रयोग हम गर्मी से राहत पाने के लिए करते हैं | लेकिन क्या आप यह जानते है की बर्फ में कई औषधीय गुण भी हैं | अगर नहीं जानते है तो आइये जानते है इसके बारे में….
- फांस चुभने पर बर्फ लगाकर उतना हिस्सा सुन्न कर ले फांस आसानी से निकल जाएगी |
- लू लग जाने पर बर्फ के टुकड़े हाथ-पैरों पर मलने से तुरन्त लाभ मिलता है |
- पेट की गड़बड़ यानी जलन, उबकाई आदि परेशानी होने पर पेट पर बर्फ की पट्टी रखने से लाभ मिलता है |
- नाक से खून बहने की स्थिति में नाक के पास बर्फ र खकर सांस लेने या सूंघने से खून बहना बन्द हो जाता है |
- शरीर के किसी अंग पर चोट लग जाए तो उस स्थान पर बर्फ लगाने से तुरंत आराम मिलता है | साथ ही उस स्थान पर नील पड़ने का डर भी खत्म हो जाता है |
- यदि आपके सिर पर या शरीर के किसी स्थान पर दर्द हो रहा है तो वहां पर कपड़े में लपेट कर बर्फ लगाने से राहत मिलती है | यदि बर्फ उपलब्ध नहीं हो तो वहां हल्का गुनगुना गर्म करके कपड़े से भी सेक किया जा सकता है |
- चेहरे पर पिंपल्स होने पर चेहरे पर बर्फ लगानी चाहिए | ऐसा करने से चेहरे की त्वचा का रक्तसंचार सही होता है रोजाना चेहरे पर बर्फ मलने से झुर्रिंयों का आगमन रुकता है और त्वचा भी कान्तिमय बनी रहती है |