दूध का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन मौजूद होते है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते है। पर क्या आपको पता है की अगर दूध का सेवन सही तरीके से न किया जाये तो यह हमारे शरीर को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है
दूध के साथ नमक:
# खट्टे पदार्थ पेट में जाकर दूध के साथ मिल कर दूध को फाड़ देते हैं जिससे हमारी सेहत को बहुत नुकसान होता है। दूध के साथ खट्टी चीजों को खाने से पेट में जहरीले पदार्थ पैदा हो जाते हैं और पेट की कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं।
# दूध के साथ कभी भी चिकन को नहीं खाना चाहिए। क्योकि दोनों ही पौष्टिकता से भरपूर आहार होते हैं इनको साथ में खाने से शरीर में पोषक तत्वों की अधिकता हो जाती है जिसे पचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
# दूध के साथ नमक खाना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। खाने समय तो यह कोई नुकसान नहीं पहुंचाता पर ऐसा करने से कुछ सालों के बाद शरीर पर सफेद दाग हो जाते हैं।