पपीता एक बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद फल होता है, इसमें भरपूर मात्रा में औषधीय गुण होते हैं जो सेहत को बहुत सारे लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। पके हुए पपीते से ज़्यादा सेहत के लिए कच्चा पपीता फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी मौजूद होते हैं। अगर आप अपने पेट को स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इसके लिए नियमित रूप से अपनी डाइट में पपीते को शामिल करें।
पपीते के कुछ फायदे:
- पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते है जो रक्त शिराओं में कॉलेस्ट्रोल को इकठ्ठा होने से रोकते है जिससे दिल हमेशा स्वस्थ रहता है।
- लोगों को फास्ट फूड का सेवन करना बहुत पसंद होता है, ये आहार पेट के लिए बहुत हानिकारक होते है, इनके सेवन से आपका पाचनतंत्र बिगड़ जाता है। पर अगर आप नियमित रूप से पपीते का सेवन करते हैं तो इससे आपका पेट हमेशा स्वस्थ रह सकता है।
- इसके अलावा इसमें ऐसे कई डाइट्री फाइबर्स भी पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया सही रखने में सहायक होते है, इसके सेवन से कब्ज़ की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।