महिलाओं में PCOS के कारण और घेरलू उपाय

0

बदलते लाइफस्टाइल और तनाव भरी जिदंगी के कारण महिलाओं के शरीर में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं जिसमें से एक है PCOS। महिलाओं के शरीर में हार्मोन असंतुलित हो जाने की वजह से यह समस्या हो जाती है। इसके कारण मासिक धर्म अनियमित हो जाते हैं और मां बनने में मुश्किल आती है। इसके अलावा पोली सिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम होेने के कारण महिलाओं के शरीर में और भी कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। आइए जानिए इनके लक्षण और कारणों के बारे में

लक्षण 
1. चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल
2. अनियमित पीरियड्स
3. वजन बढ़ना
4. सिर दर्द
5. ऑयली स्किन
6. मुंहासे
7. बालों का झड़ना
8. कब्ज

पॉली सिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के कारण
गलत आदतों की वजह से महिलाओं में यह समस्या हो जाती है। समय पर न खाना, रात को देर से सोना, जरूरत से अधिक व्यायाम और संबंध बनाना इस समस्या को जन्म देता है। इसके अलावा रसायन युक्त खाने का अधिक सेवन, प्रदूषित हवा में सांस लेना और नशे की वजह से भी PCOS की समस्या हो जाती है।

घरेलू उपाय

मेथी दाना
आधा चम्मच मेथी दानों को रात भर 50 मिली पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाने के बाद इनका सेवन करने से हार्मोन संतुलित होते हैं और PCOS की समस्या ठीक होती है।

अरंडी का तेल
अनियमित पीरियड्स को ठीक करने के लिए गुनगुने अरंडी के तेल से पेट के नीचले हिस्से पर रोजाना मसाज करें।

नारियल तेल
हर रोज रात को सोने से पहले नाक के नथुनों में गुनगुने नारियल तेल की 2 बूंदें डालने से भी हार्मोन संतुलित होते हैं।

योगा करें
सर्वांगसन योग क्रिया करने से भी हार्मोन संतुलित होते हैं। PCOS से पीड़ित महिलाओं को हर रोज यह योग क्रिया करनी चाहिए।