ये आदतेें कर सकती हैं आपके सारे दांत खराब

0

हमने बहुत बार यह बात सुनी है कि दांतों के बिना खाने का कोई स्वाद नहीं। दांतो खराब हो जाएं तो चेहरे की सुंदरता भी बिगड़ जाती है। अपनी गलत आदतों के कारण भी दांत खराब हो जाते हैं। ज्यादा मीठा खाना और दांत अच्छे से साफ न करना इसके खास कारण हैं। वैसे तो साल में 1 बार दांतों के चिकित्सक के पास चैकअप जरूर करवाना चाहिए। वैसे तो एक उम्र के बाद व्यक्ति के दांत निकल जाते है लेकिन समय से पहले इनका खराब होना और टूटना चिंता का विषय है। कुछ बातों का ध्यान रखकर इनको खराब होने से बचाया जा सकता हैं।

आइए जानिए दांतों के खराब होने के कारण

1. ज्यादा बर्फ खाना
कई लोगों को बर्फ खाना पसंद होता है। वैसे तो इसे खाने से सेहत को कोई नुक्सान नहीं होता लेकिन रोजाना में बर्फ के टुकडों को खाने से दांतों को नुकसान पहुंचता है और इनमें दरारें पड़ जाती है।

2. दांतों से ढक्कन खोलना
दांतों से प्लास्टिक के लिफाफे और बोतलों के ढक्कन खोलने से इनमें दरारें पड़ जाती हैं और दांत कमजोर हो जाते हैं। कई बार तो ढक्कन खोलते समय दांत टूट भी जाते है इसलिए इनको खोलने के लिए हमेशा कैंची और ऑपनर का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

3. दांत रगड़ना
नींद की कमी और तनाव के कारण अक्सर लोग अपने दांतों को एक-दूसरे के साथ रगड़ते हैं। जिस वजह से दांत कमजोर हो सकते हैं। इस आदत को रोक पाना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है इसलिए दिन के समय दांतों से सख्त चीज चबाने से धीरे-धीरे इसे छोडा जा सकता है।

4. पैन या पैंसिल चबाना
कई लोगों को काम के समय पैन या पैंसिल चबाने की आदत होती है। छोटे बच्चों को अक्सर पढ़ते समय पैंसिल चबाते देखा जाता है। ऑफिस में काम करने वाले कुछ लोग सोचते वक्त पैंसिल मुंह में डालते हैं। तनाव या परेशानी में भी लोग पैंसिल चबाते हैं। इस आदत को रोकने के लिए कम मीठे वाली च्युंगम को चबाना चाहिए।

5. ज्यादा मीठा और स्टार्चयुक्त खाना
छोटे बच्चों को चॉकलेट, केक और आलू चिप्स खाने का बहुत शौंक होता है। कई बड़े लोगों में भी ये आदत देखने को मिलती है। इससे दांतों में कीड़ा लग जाता है जो धीरे-धीरे दांतों को पूरी तरह खराब कर देता है।

6. कोल्ड ड्रिंक और डिब्बाबंद जूस
जूस पीना सेहत के लिए फायदेमेद होता है लेकिन डिब्बे वाले जूस में बहुत मीठा होता है जो सेहत और दांत दोनों के लिए ही सही नहीं होता। इसी तरह कोल्ड ड्रिंक भी ज्यादा पीने से दांतों को बहुत नुकसान होता है।

7. कॉफी का सेवन
ज्यादा कॉफी पीने से दांतों में पीलापन आ जाता है जोकि ब्रश करने के बाद भी साफ नहीं होते। दांत पीले होने की वजह से चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती है। इसके लिए दांतों के डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराना चाहिए।