बादाम खाना अपने स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।यह भी जानते ही होंगे कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते है, और बादाम को सुखा अथवा भिगोकर भी खाया जाता है, लोग बादाम रात्रि को पानी मे डालकर सो जाते है व सुबह उन भीगी हुई बादाम का सेवन करते है व उस पानी का भी जिससे कि उनके शरीर मे शक्ति आती है।
रात को बादाम भिगोकर सुबह खाने से आपके मस्तिष्क में एकाग्रता बढ़ती है। व स्मरण शक्ति में भी वृद्धि होती है। बादाम मे के तरह के विटमिन आयरन तथा और भी कई पोषक तत्व मौजूद होते है जो हमारे शरीर को शक्तिशाली बनाते है और हरे मस्तिष्क को भी तुन्दुरुस्त रखते है।
आपको बता दें कि जिनको दिल की बीमारी है वे बादाम का अवश्य ही सेवन किया करें क्योंकि उनके लिए यह बहुत उपयोगी होती है।