छोटी इलायची का स्वाद आपने जीवन में कभी न कभी जरूर लिया होगा. अक्सर आपने घर के बढ़े-बूढ़ों को इलायची युक्त करते हुए देखा होगा. ठंडक भरी खुशबुदार छोटी इलायची भारतीय पकवान सामग्री का एक अहम हिस्सा है. इसके साथ ही अपच और सर्दी खांसी जैसी बीमारियों को दूर भगाने में इलायची एक बेहतरीन घरेलु नुस्खा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी चीजों के साथ-साथ इलायची वजन घटाने में भी बेहद असरदार है. इलायची आपके शरीर पर जमी चर्बी को हटाने के साथ शरीर का कॉलेस्‍ट्रोल लेवल को नॉर्मल रखती है. इसके साथ ही इलायची ग्‍लूकोज टॉलरेंस में भी काफी अच्छी मानी जाती है. आइए जानते हैं छोटी इलायची के अधिक फायदे.

आयुर्वेद ज्ञान के मुताबिक. कुछ ऐसी बिमारियां होती हैं जो शरीर में जहरीले पदार्थ पैदा करती हैं. इससे आपके शरीर में खून के सर्कुलेशन में परेशानी होने लगती है. इसी वजह से आपकी बॉडी का एनर्जी लेवल काफी डाउन जाने लगता है. ऐसे में छोटी इलायची का सेवन काफी फायदेमंद बताया गया है. दरअसल इलायची अम्ल जैसे बेहद खतरनाक और जहरीले तत्वों को कम करने में असरदार होती है. तो अगर आप भी अम्ल से परेशान हों तो इलायची युक्त मसाला चाय आपके शरीर को राहत पहुंचाएगी.

वहीं छोटी इलायजी शरीर की पाचन क्रिया के लिए भी काफी फायदेमंद है. आमूमन पाचन की ज्यादा परेशानी में पेट फूलने लगता है. ऐसे में इलायची काफी असरदार मानी जाती है. अगर आपके पेट की हालत सही रहेगी तो शरीर को राहत मिलेगी. इसके अलावा इलायची शरीर में जमा हुआ अतिरिक्त पानी बाहर निकाल देती है. दरअसल बॉडी में ज्यादा पानी जमा होने लगता है तो शरीर का वजल बढ़ने लगता है. लेकिन इलायची के सेवन से शरीर में मौजूद अतिरिक्त पानी पेशाब के रूप में बाहर निकल जाता है. इसके साथ ही इलायची में ऐसे कई तत्व मौजूद हैं जो शरीर में चर्बी जमाने का काम करते हैं जिस वजह से इलायची शरीर के कॉलेस्‍ट्रोल लेवल को घटा देती है.