होली का त्यौहार सभी को प्रिय लगता है। होली का त्यौहार हो और रंगों की बौछार न हो ऐसा तो हो ही नही सकता। लेकिन कई रंगों में इतने केमिकल्स होते है जिन्हें शरीर से छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है। कुछ घरेलु उपयो से हम रंगों को छुड़ा सकते है। तो आइये जानते है रंगों को छुड़ाने के 7 आसान तरीके –

1. बेसन में नींबू व दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। लगभग पंद्रह से बीस मिनट तक इस पेस्ट को त्वचा पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से मुंह-हाथ धो लें।

2. खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा-सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे को इससे साफ करें। आपके चेहरे पर लगे सारे दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे और त्वचा भी खिल जायेगी।

3. मूली का रस निकालकर उसमें दूध व बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर कुछ देर तक लगाए रखने के बाद चेहरा साफ कर लें। ऐसा करने से भी चेहरा साफ हो जाता है।